- Hindi News
- Career
- Recruitment For 394 Posts In CCRAS; 306 Vacancies In Jamia Millia Islamia; Registration For UG Admission In JNU Begins
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस में 394 पदों पर भर्ती की और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 306 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात पीएम मोदी को मिलने वाले ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की और टॉप स्टोरी में जानकारी JNU में UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की।
करेंट अफेयर्स
1. पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला
8 जुलाई को ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने राजधानी ब्रासीलिया में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया।
- ये पीएम मोदी के लिए 26वां वैश्विक सम्मान था।
- ये पुरस्कार पीएम मोदी को भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ग्लोबल मंचों पर सहयोग बढ़ाने के लिए दिया गया।
- इस दौरान पीएम मोदी अगले पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर यानी लगभग 1.70 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का टारगेट रखा।
2. BMW इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO बने हरदीप सिंह बरार
8 जुलाई BMW ग्रुप इंडिया ने हरदीप सिंह बरार को प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO नियुक्त करने की घोषणा की।

हरदीप सिंह बरार की नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी।
- बरार, विक्रम पावाह की जगह लेंगे, जो BMW ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के CEO का पदभार संभालेंगे।
- बरार के पास इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में 30 से ज्यादा सालों का एक्सपीरियंस है।
- अभी वे Kia इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।
- इससे पहले वो मारुति सुजुकी, वोक्सवैगन, जनरल मोटर्स, निसान मोटर, और ग्रेट वॉल मोटर कंपनी जैसे प्रमुख ब्रांड्स में सीनियर लीडरशिप की भूमिकाएं निभा चुके हैं।
- बरार ने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है।
- वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के सीनियर एग्जीक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम के स्टूडेंट रह चुके हैं।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. CCRAS में 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस यानी CCRAS में LDC और स्टेनोग्राफर सहित 394 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो रही है। उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- कुछ पदों के लिए वर्क एक्सपीरियंस जरूरी।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
सैलरी :
- लेवल – 7 के अनुसार
2. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 306 पदों पर भर्ती
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य के 306 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 86 पद
- गेस्ट फैकल्टी : 220 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- पद के अनुसार बी.आर्क, बी.एड, बीडीएस, बी.टेक/बीई, एमबीबीएस, डिप्लोमा, बीयूएमएस, बीएफए, कोई भी मास्टर डिग्री, एमए, एम.आर्क, एम.एड, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, एम.फिल/पीएचडी, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एमएफए, एम.डेस, बीएस, एम.प्लान की डिग्री।
फीस :
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 500 रुपए
- गेस्ट फैकल्टी : 300 रुपए
एज लिमिट :
- जारी नहीं
सैलरी :
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 89,435 रुपए प्रतिमाह
- गेस्ट फैकल्टी : 50,000 रुपए प्रतिमाह
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. JNU में UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए अंडर ग्रेजुएट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी यानी COP प्रोग्राम्स में एडमिशन की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए NTA रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ लॉग इन करना होगा।
JNU UG एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की लास्ट डेट 15 जुलाई है। कैंडिडेट्स 16 से 17 जुलाई तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को पब्लिश होने की संभावना है।
2. दिल्ली सरकार ने राज्य में 18,966 स्मार्ट क्लासरूम बनाने की मंजूरी दी
दिल्ली सरकार ने राज्य में 18,966 अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि 5 चरणों में कक्षा 9 से 12 के लिए 18,966 अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। इससे 2029-30 तक स्मार्ट क्लासरूम की कुल संख्या 21,412 हो जाएगी। इस पहल के लिए 900 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने मार्च में अपने कुल बजट 1 लाख करोड़ का सबसे ज्यादा हिस्सा 19,291 करोड़ यानी 19.29% एजुकेशन सेक्टर को आवंटित किया था।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…
—————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें