Last Updated:
Home Remedies for Flies: बरसात के मौसम में छोटे छोटे कीड़े-मकौड़ों की समस्या काफी बढ़ जाती है, ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं.
बरसात के मौसम में तापमान में गिरावट के साथ ही चारों ओर हरियाली छा जाती है. साथ में कई तरह की बीमारियों को भी न्यौता मिल जाता है. वहीं लोगों को सबसे ज्यादा परेशान लाइट वाले कीड़े ही करते हैं. लोगों को यह नहीं पता होता है कि कुछ आसान तरीकों से इस तरह की समस्या से निजात पाई जा सकती है.

इन कीट पतंगों और कीड़ों की वजह से लोगों का रहना भी दुश्वार हो जाता है. खास तौर पर अगर खिड़कियां और दरवाजे खुले रह जाएं तो यह लाइट वाले कीड़े सीधे अंदर घुसे चले आते हैं. ऐसे में इन्हें बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है. लोकल 18 के माध्यम से हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो कि बेहद कारगर साबित हो सकते हैं.

घर में बरसाती कीड़ों और लाइट पर मंडराने वाले कीट पतंग को रोकने के लिए बारिश के मौसम में खिड़की-दरवाजे और लाइट्स की सफाई बहुत जरूरी है इनकी सफाई के लिए आप बाल्टी में करीब एक चौथाई पानी ले लीजिए. अब इसमें एक नींबू और एक कप सिरका को मिला ले.

इसका अच्छी तरीके से घोल बनाकर सूखा कपड़ा डुबोकर फिर खिड़की दरवाजे की अच्छी तरीके से सफाई कर लें. साथ ही ट्यूब लाइट जैसे लाइट्स के साधनों की भी सावधानीपूर्वक सफाई कर दें. इसके बाद घर में कीट पतंगे और बरसाती कीड़े नहीं आएंगे.

एक अन्य घरेलू नुस्खे की बात करें तो इसमें नेचुरल एयर फ्रेशनर को घर पर आसान तरीके से बनाया जा सकता है. इसमें सबसे पहले आप एक कटोरा में पानी भरकर उसमें करीब दो चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. इसके बाद इसमें यूकेलिप्टस, सिट्रोनेला एसेंशियल ऑयल और नींबू का रस मिला दें.

अब इन सभी सामान को अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. आप इसका चाहें तो रोजाना के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इसे लाइट्स के आसपास स्प्रे कर कीड़े और कीट पतंगों से राहत पा सकते हैं. इस एयर फ्रेशनर से बरसाती कीड़े दूर भागते हैं.

आप घर पर घरेलू कैंडल बनाकर भी कीट पतंग और बरसाती कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको मोम को पिघला कर उसमें पिपरमेंट और लैवंडर ऑयल मिक्स करना होगा. इसके बाद आप इसे किसी भी आकार में कैंडल का शेप दे सकते हैं.

अगर आपको इस कैंडल का इस्तेमाल करना है तो उसके लिए आप शाम को खिड़की दरवाजे बंद कर लें. साथ ही लाइट जलाने से कुछ देर पहले इस कैंडल को जलाकर रखें. इसकी खुशबू से ऐसे कीड़े मकोड़े दूर भाग जाएंगे.