‘उपद्रव किया तो पड़ेंगे ऐसे डंडे, तीन पीढ़ियां याद रखेंगी’, MLA रामेश्वर शर्मा ने दी चेतावनी

‘उपद्रव किया तो पड़ेंगे ऐसे डंडे, तीन पीढ़ियां याद रखेंगी’, MLA रामेश्वर शर्मा ने दी चेतावनी


Last Updated:

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि सरकार सभी को त्योहार मनाने की छूट देती है, लेकिन अगर किसी ने भी उपद्रव करने या नागरिकों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की, तो पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. शर्मा न…और पढ़ें

भोपाल विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने चेतावनी दी है.

हाइलाइट्स

  • भोपाल से भाजपा विधायक हैं रामेश्‍वर शर्मा.
  • उपद्रवियों को दी खुली चेतावनी, सख्‍ती होगी.
  • पुलिस ऐसे डंडे मारेगी, तीन पीढ़ियां याद रखेंगी.
भोपाल. मध्य प्रदेश में मोहर्रम के त्योहार पर कुछ स्‍थानों पर हुए विवाद और उसके बाद के तनाव को लेकर सियासत गर्म है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर किसी ने भी अशांति फैलाने की कोशिश की, तो पुलिस सख्ती से निपटेगी. विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सभी धर्मों और समुदायों को अपने त्योहार मनाने की पूरी छूट देती है, चाहे वह मोहर्रम हो या ईद. हालांकि, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा या उपद्रव करेगा, तो “पुलिस का डंडा चलेगा.”

शर्मा ने जोर देकर कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है और यदि किसी ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसे “भयंकर सजा मिलेगी.” उन्होंने आगे कहा, “ऐसे डंडे पड़ेंगे कि आने वाली तीन पीढ़ियां देखकर उनकी रूह कांप जाएगी.” विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगामी धार्मिक यात्राओं, जैसे भगवान शंकर की कावड़ यात्रा और शाही सवारी का भी जिक्र किया. पत्थरबाजी की घटनाओं पर सख्त टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “पत्थर फेंकेंगे तो ऐसी व्यवस्था करेंगे कि रोटी तोड़ने की स्थिति नहीं बनेगी.”

जीतू पटवारी के दौरे पर भी साधा निशाना
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के अशोकनगर दौरे को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी जहां जाना चाहते हैं, चले जाएं, लेकिन “षड्यंत्र न करें.” कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शर्मा ने कहा, “कांग्रेसी ऑनलाइन बुकिंग नहीं करते हैं, पैसा नहीं देते हैं तो उनके कहां से होटल बुक होंगे?” उन्होंने अपनी पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा, “हम भी विपक्ष में 25 साल रहे, हमें भी होटल मिलते थे, हम भुगतान करते थे.”

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार
रामेश्वर शर्मा के इन बयानों से यह साफ है कि मध्य प्रदेश सरकार त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी भी तरह की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही, सियासी बयानबाजी के जरिए विपक्ष को भी घेरने की कोशिशें जारी हैं.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

‘उपद्रव किया तो पड़ेंगे डंडे, तीन पीढ़ियां याद रखेंगी’, MLA शर्मा की चेतावनी



Source link