बुरहानपुर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती: दो से तीन घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी, हमीदपुरा और मोमिनपुरा फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती:  दो से तीन घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी, हमीदपुरा और मोमिनपुरा फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में मंगलवार को बिजली लाइन मेंटेनेंस के कारण अलग-अलग इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन के अनुसार, 11 केवी हमीदपुरा प्रथम फीडर पर मंगलवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान गार्डिया व लखोटिया टेक्सटाइल्स, जमालपुरा, बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस, सुपर साइजिंग, उपासना टेक्सटाइल्स, डीएल 16 डीपी और लक्ष्मण सोन जी के आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

मोमिनपुरा फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह से कटौती इसी तरह 11 केवी मोमिनपुरा फीडर पर भी मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पोद्दार वाली डीपी, रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा, टेड़ी इमली, बड़ी मजार, लोहार मंडी और हनुमान साइजिंग जैसे इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली कटौती का समय कम या अधिक भी हो सकता है।



Source link