मृतक आयुष(18) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
देवास के चुरलाय फाटे पर मंगलवार रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
.
हादसे में 18 साल के आयुष की मौत हो गई। वो कोरियर का काम करता था। दूसरी बाइक पर सवार विजय, उनकी पत्नी आशा और बेटे देवराज घायल हुए। सभी चुरलाय के रहने वाले हैं।
दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त घटना उस समय हुई जब दंपती अपने बेटे के साथ नेवरी फाटे से पांदा बाजार लौट रहे थे। चुरलाय फाटे पर चापड़ा की तरफ से आ रहे आयुष की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
रास्ते में हुई युवक की मौत घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। आयुष की हालत गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। विजय और देवराज को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आयुष का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।