ये कैसा मोह…: 22 दिन बाद भी थाना नहीं छोड़ा, 8 जवान सस्पेंड – Bhopal News

ये कैसा मोह…:  22 दिन बाद भी थाना नहीं छोड़ा, 8 जवान सस्पेंड – Bhopal News


एक ही थाने का मोह नहीं छोड़ने वाले 8 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। 16 जून को जारी आदेश के बाद भी इन जवानों ने नए थानों में आमद दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने इसे गंभीर लापरवाही माना।

.

उनके निर्देश पर डीसीपी हेडक्वार्टर श्रद्धा तिवारी ने इन सभी का निलंबन आदेश सोमवार देर रात जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से एक ही थाने में जमे पुलिस जवानों के थाने बदले गए थे। लगातार आ रहीं शिकायतों से पता चला कि इन 8 जवानों ने नए थानों में आमद दर्ज नहीं कराई है। निलंबन के बाद ये सभी लाइन में रहेंगे।

दूसरी सूची में 96 जवानों के थाने बदले थे

कुछ दिन पहले दूसरी सूची आई। इसमें 96 पुलिस जवानों के थाने बदले गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहली सूची के उन जवानों की जानकारी निकाली जा रही है जिन्होंने नई जगह आमद दर्ज नहीं कराई है। इसके बाद दूसरी सूची का नंबर आएगा। लापरवाही बरतने वाले जवानों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एआईजी सीआईडी बने मिश्रा, लाल को एसपी एसटीएफ भोपाल की कमान

हाल ही में हुए तबादलों के बाद पुलिस मुख्यालय भेजे गए राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 9 अफसरों का कार्य आवंटन कर दिया गया है। यह कार्य विभाजन डीजीपी कैलाश मकवाणा ने किया है। अगले आदेश तक ये अफसर इन्हीं पदों पर नई जिम्मेदारी निभाएंगे।



Source link