आटा चक्की के बेल्ट में फंसा साड़ी का पल्लू: महिला के शरीर के हो गए कई टुकड़े, लाश को पोटली में बांधकर ले गई पुलिस – Mauganj News

आटा चक्की के बेल्ट में फंसा साड़ी का पल्लू:  महिला के शरीर के हो गए कई टुकड़े, लाश को पोटली में बांधकर ले गई पुलिस – Mauganj News


चक्की के बेल्ट से महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए। इन्हें पोटली में बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मऊगंज नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सेंगरवार कुर्मियान गांव में बुधवार शाम एक महिला की आटा चक्की के बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई।15 हार्स पावर की मोटर के बेल्ट में फंसने से महिला के शरीर कई हिस्सों में कट गया।

.

गांव में राम नारायण पटेल, पत्नी राम रती (42) के साथ तेल मिल और आटा चक्की चलाते हैं।

राम रती बुधवार शाम को ग्राहक को तेल देने के लिए मशीन के पास गई थीं। इसी दौरान उनका पल्लू चक्की की बेल्ट में फंस गया। मशीन तेज गति से चल रही थी। लोगों के मशीन बंद करने से पहले ही राम रती का का शरीर कई हिस्सों में कट गया

घटना स्थल पर आटा चक्की में महिला की साड़ी फंसी थी और चारों और खून फैला हुआ था।

पोटली में बांधकर लाया गया शव

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे। नईगढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान आरक्षक राकेश कुमार सिंह के अनुसार, महिला के शव के टुकड़ों को पोटली में बांधकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी की मॉर्चुरी लाया गया।

घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।



Source link