गुरुवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन-अर्चन कर किया राजा स्वरूप श्रृंगार – Ujjain News

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:  भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन-अर्चन कर किया राजा स्वरूप श्रृंगार – Ujjain News


महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के साथ भगवान महाकाल का भव्य पूजन और श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडा-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया।

.

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया गया।

पंचामृत में दूध, दही, घी, शक्कर और फलों का रस शामिल था। प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ जल अर्पित किया गया और फिर कपूर आरती की गई।

आरती के बाद भगवान को भांग, चंदन, गुलाब की माला, रजत मुकुट और त्रिपुंड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूर्ण होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई।

फिर भगवान को भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और फूलों से ‘राजा स्वरूप’ में सजाया गया। रजत का शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला अर्पित की गई। अंत में फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भी भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

भगवान महाकाल का भव्य पूजन और श्रृंगार किया गया।



Source link