Last Updated:
Top 5 Seasonal Fruits: बरसात के मौसम में छतरपुर जिले के बाजारों में जामुन, करौंदा, खजूरी, भुट्टा और देसी नाशपाती जैसे मौसमी फल आना शुरू हो जाते हैं. ये फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं.
बाजारों में, जहां गर्मी सीजन के फल आने कम हो गए हैं, तो वहीं बरसात सीजन के फल आने शुरू हो गए हैं. छतरपुर जिले में भी बरसात के मौसम के फल आने शुरू हो गए हैं. इनमें से बहुत से फल हैं जो कम देखने को मिलते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं.

गर्मी खत्म होते ही पहली या दूसरी बारिश के बाद बाजार में एक ऐसा फल आने लगता है, जिसकी बाजारों में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है, लेकिन यह कम दिन ही खाने को मिलता है. इस फल का नाम है जामुन. फैटी लिवर, शुगर और गैस समस्या में ये फल बेहद ही फायदेमंद होता है.

जामुन के बाद अब बात करते है, खजूरी फल की. इस फल को खजूरी या खजूरी फल के नाम से भी जाना जाता है. यह जंगली फल होता है. इसके पेड़ ज्यादातर हार-खेत और जंगल में लगे होते हैं. फरवरी-मार्च में इस पेड़ में फल आने शुरू हो जाते हैं और गर्मी भर लगे रहते हैं. यह पूरी गर्मी सहते हैं और जैसे ही बरसात शुरू होती है, तो पकने शुरू हो जाते हैं.

यह बरसात के 1 महीने तक खाने को आपको मिल जाते हैं.यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. खजूरी खाने में खजूर के जैसे ही मीठी होता है. हालांकि , इसकी तासीर गर्म होती है.

अब बात करते हैं करौंदा फल की. यह ऐसा फल होता है जो बरसात आते ही बाजार में आना शुरू हो जाता है. इस फल को भी लोग बहुत खाना पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर युवा और बूढ़े तक इसे खाना पसंद करते हैं. करौंदा जो स्वाद में खट्टा होता है लेकिन इसे नमक के साथ लोग बड़े चाव से खाते हैं. बरसात के मौसम में खूब खाया जाता है. साथ ही इसका अचार भी रखा जाता है जो बेहद ही खाने में अच्छा लगता है.

बच्चों को रोटी में नेनु(मक्खन) लगाकर करौंदे के अचार के साथ खाने को दी जाती है तो बच्चे कई रोटी खा लेते हैं. इसमें सब्जी की भी जरूरत नहीं होती है. सिर्फ करोंदा आचार ही बहुत होता है. आज भी छतरपुर में इसका अचार बड़े चाव से रोटी के साथ खाया जाता है

बारिश के मौसम में हर जगह भुट्टा खाना बहुत पसंद किया जाता है, और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे नींबू और नमक के साथ खाने में इसका स्वाद ही अलग होता है. भुट्टा विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है.

अब बात करते हैं नाशपाती की. छतरपुर जिले में जो नाशपाती बाजार में आता है. वह देसी नाशपाती होता है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं. हालांकि, यह दिखने में छोटा और टाइट होता है. लेकिन, खाने में ये मीठा और पौष्टिक होता है. जिले के लोग खूब खाना पसंद करते हैं. बरसात सीजन में नाशपाती घर-घर खाया जाता है.