बुधनी के सतकुंडा झरने में युवक बहा, VIDEO: 24 घंटे में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड: सीहोर में अब तक साढ़े 13 इंच गिरा पानी – Sehore News

बुधनी के सतकुंडा झरने में युवक बहा, VIDEO:  24 घंटे में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड: सीहोर में अब तक साढ़े 13 इंच गिरा पानी – Sehore News


वीडियो में एक युवक तेज बहाव में बहता दिख रहा है और दूसरा उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ रहा है।

सीहोर के बुदनी क्षेत्र में स्थित सतकुंडा झरने पर एक युवक के बहने का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। घटना बुधवार शाम को हुई। वीडियो में एक युवक तेज बहाव में बहता दिखाई दे रहा है।

.

एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ रहा है। गहराई और चट्टान नहीं होने के कारण युवक को बचा लिया गया। बुदनी क्षेत्र के झरनों में हर साल कई लोग इसी तरह की लापरवाही के कारण जान गंवा चुके हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बुधनी में एसडीएम, एसडीओपी और टीआई ने बैठक की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। घाटों और पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

‘आपात स्थिति में प्रशासन से करें संपर्क’ साथ ही लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने को कहा है। नागरिकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

अब तक कुल साढ़े 13 इंच बारिश रिकॉर्ड जिले में पिछले 24 घंटे में जोरदार बारिश दर्ज की गई। सीहोर में करीब 2 इंच, श्यामपुर में ढाई इंच, इछावर में पौन इंच, भेरूंदा में डेढ़ इंच, बुधनी में 1 इंच और रेहटी में 1 इंच बारिश हुई। इस मौसम में अब तक कुल साढ़े 13 इंच बारिश दर्ज की गई है।



Source link