बैतूल में एक सप्ताह में 200 मवेशी पकड़े: पशुपालकों पर 2 हजार लगेगा जुर्माना; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई – Betul News

बैतूल में एक सप्ताह में 200 मवेशी पकड़े:  पशुपालकों पर 2 हजार लगेगा जुर्माना; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई – Betul News


ट्राले की चपेट में आकर 10 मवेशियों की मौत के बाद कार्रवाई तेज।

बैतूल में बगड़ोना क्षेत्र में ट्राले की चपेट में आकर 10 मवेशियों की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। नगर पालिका ने धरपकड़ अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह में करीब 200 आवारा मवेशी पकड़कर गोशाला भेजे गए हैं।

.

नगर पालिका सीएमओ सतीश मटसेनियां के अनुसार मवेशियों को खुला छोड़ने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। साथ ही हर रोज 200 रुपए चारे का शुल्क भी वसूला जाएगा। पशुपालकों से मवेशियों को बांधकर रखने की अपील की गई है।

नगर पालिका ने धरपकड़ अभियान शुरू किया है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में मवेशियों को सड़कों पर छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जारी किया गया है। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वॉलंटियर्स सड़कों पर मवेशियों की निगरानी करेंगे ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी और वॉलंटियर्स सड़कों पर मवेशियों की निगरानी करेंगे। बीमार या विकलांग मवेशियों को भी सड़कों पर नहीं छोड़ा जा सकेगा। पशुपालकों को ऐसे मवेशियों को नजदीकी गौशाला में सौंपना होगा।



Source link