वार्ड4 में भाजपा की निकिता बरखे 201 वोटों से जीतीं: उपचुनाव में कांग्रेस को 107 मत मिले, 8 लोगों ने दबाया नोटा – Chhindwara News

वार्ड4 में भाजपा की निकिता बरखे 201 वोटों से जीतीं:  उपचुनाव में कांग्रेस को 107 मत मिले, 8 लोगों ने दबाया नोटा – Chhindwara News



छिंदवाड़ा में नगर परिषद न्यूटन चिखली के वार्ड क्रमांक 4 में पार्षद उपचुनाव पूरा हुआ। इसमें भाजपा की निकिता प्रकाश बरखे ने कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री संजय कुमरे को 201 वोटों के अंतर से हरा दिया। मतगणना गुरुवार को हुई और परिणाम कुछ ही घंटों में साफ हो

.

7 जुलाई को ईवीएम से हुए मतदान में कुल 423 मत डाले गए, जिनमें भाजपा को 308 वोट, कांग्रेस को 107 वोट, जबकि 08 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया।

अब भाजपा की पार्षद, कांग्रेस को दूसरा झटका इस सीट पर उपचुनाव पूर्व पार्षद रविंदर कौर (कांग्रेस) के निधन के कारण हुआ था। रविंदर कौर पति सतनाम सिंह उर्फ बाबू सरदार की मृत्यु 17 नवम्बर को हुई थी। नगर परिषद में पहले से ही कांग्रेस का वर्चस्व था, जहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस से हैं।

कुल 14 पार्षदों में अब भाजपा की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो गई है, जबकि कांग्रेस के पास अब 8 पार्षद हैं। एक सीट आम आदमी पार्टी के पास है।

प्रमुख आंकड़े (वार्ड 4 न्यूटन चिखली)

  • भाजपा (निकिता प्रकाश बरखे) – 308 वोट
  • कांग्रेस (गायत्री संजय कुमरे) – 107 वोट
  • NOTA – 08 वोट
  • कुल मतदाता – 423

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने झोंकी ताकत इस उपचुनाव को लेकर दोनों दलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के जिलाध्यक्षों ने प्रचार में सक्रिय भागीदारी की। लेकिन अंतिम परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस को स्पष्ट मात दे दी।



Source link