देवरानी-जेठानी एक साथ कर गई ऐसा कारनामा, माथा पीटते थाने भागे पति

देवरानी-जेठानी एक साथ कर गई ऐसा कारनामा, माथा पीटते थाने भागे पति


Last Updated:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां देवरानी और जेठानी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. दोनों पत्नी गायब हुई तो पति शिकायत लेकर सीधे थाने पहुंच गए.

देवरानी-जेठानी को खोज रही पुलिस.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला
  • प्रेमी के साथ फरार हो गई देवरानी-जेठानी
  • पुलिस कर रही महिलाओं की तलाश
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा इलाके में 2 महिलाओं ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. रिश्ते में दोरानी जेठानी अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. दोनों पत्नियों के गायब होने की खबर मिलते ही पति हैरान रह गए. फिर दोनों सीधे शिकायत लेकर थाने पहुंचे. दरअसल डबरा के वार्ड क्रमांक 4 स्थित खेरी मोहल्ले से 2 भाइयों की पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. दोनों महिलाएं 28 जून से लापता है. महिलाएं घर की कैश और गहने भी साथ ले गईं.

मजदूरी करने वाले संतोष कुशवाहा और उनके भाई भूपेंद्र कुशवाहा की पत्नियां छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा नाम के 2 युवकों के साथ भाग गईं. संतोष की पत्नी पार्वती 11 साल के बेटे को छोड़कर गई है. वहीं छोटी बहू अपने छोटे बच्चे को साथ ले गई है.

पुलिस कर रही पत्नियों की तलाश

संतोष के अनुसार, छोटू कुशवाहा अक्सर उनके घर आया करता था. इसी दौरान दोनों महिलाओं के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए. घटना से पहले उनके बेटे ने दोनों महिलाओं को इन युवकों से बात करते देखा था. लेकिन महिलाओं ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर उसने यह बात छिपा ली थी. फिर जब महिलाएं गायब हुई तो बच्चे ने पिता को सारी सच्चाई बताई.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

देवरानी-जेठानी एक साथ कर गई ऐसा कारनामा, माथा पीटते थाने भागे पति



Source link