अशोकनगर में अब तक 19.6 इंच बारिश: मुंगावली में सबसे ज्यादा 2 इंच गिरा पानी – Ashoknagar News

अशोकनगर में अब तक 19.6 इंच बारिश:  मुंगावली में सबसे ज्यादा 2 इंच गिरा पानी – Ashoknagar News



अशोकनगर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश 10 बजे तक जारी रही। पिछले 24 घंटों में जिले में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

.

जिला मुख्यालय को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। मुंगावली में सर्वाधिक 2 इंच, चंदेरी में 1.2 इंच और ईसागढ़ में 0.6 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में इस मौसम में अब तक कुल 19.6 इंच बारिश हो चुकी है। मुंगावली में सबसे ज्यादा 27.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। यहां सामान्य बारिश के लक्ष्य से अभी 4 इंच की कमी रह गई है। चंदेरी में 20.7 इंच, ईसागढ़ में 16.7 इंच और अशोकनगर में सबसे कम 13.6 इंच वर्षा हुई है। पिछले साल इसी अवधि तक 9 इंच बारिश दर्ज की गई थी।



Source link