उज्जैन में समर्पण कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, CM डॉ मोहन यादव ने उठाई कांवड़

उज्जैन में समर्पण कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, CM डॉ मोहन यादव ने उठाई कांवड़


Last Updated:

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से कांवड़ यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कांवड़ियों को हर संभव सुविधा देगी, फिर चाहे वो आश्रय हो या यात्रा व्यवस्था. इस दौरान सीएम के साथ महा…और पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांवड़ उठाई.

रिपोर्ट- अजय कुमार पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज (11 जुलाई) सावन के पहले दिन त्रिवेणी शनि मंदिर से समर्पण कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसमें शिरकत की. इस दौरान उनके साथ महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज भी मौजूद थे. वहीं 5000 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कांवड़ उठाई और बोल बम के जयकारे भी लगाए. सावन के पहले दिन उज्जैन ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर हैं. अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत सबसे पहले वह त्रिवेणी पर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. मंच से कांवड़ यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांवड़ियों को हर संभव सुविधा देगी, फिर चाहे वो आश्रय हो या यात्रा व्यवस्था. इस दौरान उनके साथ महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने खुद भी कांवड़ उठाकर श्रद्धा प्रकट की और कांवड़ यात्रियों के साथ कुछ दूरी तक चले.

कांवड़ पूजन के बाद इंदौर रवाना हुए सीएम
कांवड़ पूजन और मंचीय कार्यक्रम के बाद सीएम इंदौर रवाना हो गए. उन्होंने वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. डॉ मोहन यादव आज दोबारा उज्जैन लौटेंगे, जहां वह शहर को दो बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. दरअसल 68 करोड़ रुपये की लागत से नानाखेड़ा क्षेत्र में निर्मित 7 मंजिला वाणिज्यिक परिसर ‘प्रतिकल्पा’ का लोकार्पण होगा. इस आधुनिक कॉम्प्लेक्स में अळग-अलग साइज की 20 से ज्यादा दुकानें हैं. 2 बीएचके और 3 बीएचके के कुल 53 फ्लैट हैं. दो बेसमेंट, 6 लिफ्ट और 80 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है.

शुक्रवार को उज्जैन में ही रुकेंगे मुख्यमंत्री
इसके अलावा 48 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ में फैले क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक सह आवासीय परिसर भी जनता को समर्पित किया जाएगा. इस परिसर में 100 से ज्यादा भूखंड हैं, 56 फूड जोन शॉप्स हैं और खूबसूरत लैंडस्केपिंग है. मास्टर प्लान के अनुसार चौड़ी सड़कों का नेटवर्क भी यहां है. भूमिगत सीवरेज, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक सिस्टम की सुविधा भी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव का रात्रि विश्राम आज उज्जैन में ही निर्धारित है. शनिवार को वह लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक से बहनों के खातों में राशि जारी करेंगे.

homemadhya-pradesh

उज्जैन में समर्पण कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, CM डॉ मोहन यादव ने उठाई कांवड़



Source link