मऊगंज में श्रावण मास की शुरुआत, शिव मंदिर पहुंचे भक्त: देवतालाब में हर हर महादेव के जयघोष गूंजे; मुंडन, कर्ण छेदन संस्कार किए – Mauganj News

मऊगंज में श्रावण मास की शुरुआत, शिव मंदिर पहुंचे भक्त:  देवतालाब में हर हर महादेव के जयघोष गूंजे; मुंडन, कर्ण छेदन संस्कार किए – Mauganj News


मऊगंज के प्राचीन देवतालाब शिव मंदिर में श्रावण मास का पहला दिन श्रद्धालुओं की भीड़ से शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान रहा। बारिश होने के बावजूद दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।

.

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया। उन्होंने परिवार और देश की समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में महाप्रसाद का भंडारा लगा। मुंडन संस्कार, कर्ण छेदन और सत्यनारायण कथा के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

प्रशासन ने मेले की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए। 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। सिविल ड्रेस में भी जवान मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए नईगढ़ी, मऊगंज और रीवा मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की गई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया जलाभिषेक।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने परिवार सहित मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। देवतालाब में यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और सुव्यवस्था का उदाहरण बना।



Source link