बालाघाट में खेली जाएगी अंडर-16 बीसी रॉय ट्रॉफी: 26 जुलाई से 16 राज्यों की टीमें लेंगी भाग; 5 अगस्त को फाइनल – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में खेली जाएगी अंडर-16 बीसी रॉय ट्रॉफी:  26 जुलाई से 16 राज्यों की टीमें लेंगी भाग; 5 अगस्त को फाइनल – Balaghat (Madhya Pradesh) News


ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने बालाघाट को अंडर-16 जूनियर बॉयस बीसी रॉय ट्रॉफी नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी है। इस संबंध में शनिवार को नगरपालिका सभागार में खेल संगठनों की बैठक हुई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, आयोजन समिति अध्यक्ष

.

टूर्नामेंट में 16 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। मैच 26 जुलाई से शुरू होंगे और फाइनल 5 अगस्त को खेला जाएगा। मैच मुलना स्टेडियम, रेंजर कॉलेज मैदान, पुलिस लाइन मैदान, उत्कृष्ट विद्यालय और सतपुड़ा वेली पब्लिक स्कूल के मैदान में होंगे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भारत की अंडर-16 टीम में चयन का मौका मिलेगा।

खेल संगठनों की बैठक में जानकारी दी।

हर ग्रुप में होंगी 4-4 टीम

सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, अंडमान-निकोबार और हिमाचल प्रदेश हैं। ग्रुप बी में हरियाणा, जम्मू कश्मीर, आसाम और राजस्थान शामिल हैं। ग्रुप सी में आंध्रप्रदेश, पांडिचेरी, गुजरात और मध्यप्रदेश हैं। ग्रुप डी में बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड की टीमें हैं।

सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में लीग मैच खेलेंगी। हर ग्रुप से शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।



Source link