विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री का दौरा: किसानों के लिए विशेष कृषि योजना, सोयाबीन बीज की जांच का आदेश – Vidisha News

विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री का दौरा:  किसानों के लिए विशेष कृषि योजना, सोयाबीन बीज की जांच का आदेश – Vidisha News



केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा का दौरा किया। उन्होंने कलेक्टर परिसर में पौधरोपण किया। मंत्री ने महिला आंचल कक्ष का उद्घाटन भी किया। यह कक्ष माताओं और छोटे बच्चों की जरूरतों के लिए बनाया गया है।

.

दिशा समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री लखन पटेल और जिले के पांचों विधायक मौजूद थे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने किसानों के लिए विशेष कृषि एक्शन प्लान की घोषणा की।

सिंचाई, जल जीवन मिशन और बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। पीएम जनमन योजना के तहत 86 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। ढाई सौ की आबादी वाले शेष गांवों का सर्वे चल रहा है। जल जीवन मिशन की पांच बड़ी समूह नलजल योजनाएं अंतिम चरण में हैं। अक्टूबर-नवंबर से कई क्षेत्रों में नल से पानी मिलने लगेगा।

200 से अधिक किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल नहीं उगी है। खराब बीज की जांच के चल रही हैं। बीज की स्रोत का पता लगाया जा रहा है अधिकांश किसानों ने अपने पास से या किसी से बीज लेकर खेतों में बोया था । किसानों को मुआवजा का इंतजाम किया जाएगा ।



Source link