युवक की हत्या के बाद शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कर सुपुर्द ए खाक किया गया। लोगों ने देवबंदी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
खंडवा में चाकू मारकर युवक की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसको दोपहर 3 बजे शादाब का सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे में करीब दो हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने देवबंदी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। दुबे कॉलोनी क्षेत्
.
इधर, पदमनगर पुलिस ने अय्यू उर्फ शादाब अली की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मुख्य आरोपी भय्यु उर्फ अल्ताफ को जिला अस्पताल में ही इलाज के दौरान हिरासत में ले लिया गया था। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश रहा। मृतक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाए कि आरोपियों के द्वारा काफी दिनों से धमकाया जा रहा था।
उन्होंने टीआई से लेकर डीजीपी तक शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में उन लोगों ने हमारे बेटे को मौत के घाट उतार ही दिया। पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करें। साजिश में शामिल लोगों पर भी एक्शन लिया जाए और उनका जुलूस निकाले।
मृतक का पोस्टमार्टम के बाद जनाजा निकाला गया।
जनाजे में देवबंदियों के खिलाफ नारेबाजी की जनाजे में शामिल लोगों ने देवबंदियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने देवबंदी आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान से चंदा लेने वाले जैसे नारे लगाए। जनाजा निकलने से लेकर मस्जिद के पास नमाज होने और कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक तक पुलिस फोर्स तैनात रहा।
लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर अनिलसिंह चौहान, सीएसपी अभिनव बारंगे आदि मौजूद रहे।
पदमकुंड पर विवेक ट्रांसपोर्ट के पीछे हुई थी हत्या चाकूबाजी की वारदात पदमकुंड के पास विवेक ट्रांसपोर्ट के पीछे हुई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया हैं। आरोपी भय्यु उर्फ अल्ताफ का घर उसी जगह पर हैं। बताते हैं आरोपियों ने इसी जगह मृतक अय्यू को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
दोनों के बीच रमजान महीने के समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने आरोपी भय्यु को शांतिभंग के मामले में जेल भेजा था। इसी रंजिश के चलते वारदात होना बताया गया हैं।

आरोपी भय्यु और ब्लैक एंड व्हाइट में मृतक अय्यू।
टीआई बोले- हत्या की साजिश में कुछ लोग शामिल पदमनगर टीआई प्रवीण आर्य के मुताबिक, अय्यू हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सोहेल को सिरपुर गांव से हिरासत में लिया गया हैं। इस हत्याकांड की साजिश में और भी लोगों के शामिल होने की बात सामने आई हैं। दो आरोपियों के अलावा और आरोपी भी बढ़ेंगे।
इधर, पुलिस मुख्य आरोपी के रिश्तेदार इमरान व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती हैं। बताते हैं कि, अय्यू को मौत के घाट पर उतारने के बाद आरोपियों ने किसी व्यक्ति को वीडियो काल करके पूरा घटनाक्रम बताया था।
यह खबर भी पढ़ें… युवक के पेट में चाकू मारा, आंते बाहर आईं, मौत