चांदी अब तक के सबसे ऊंचे भाव 111000 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंची है। 2 दिन में 2500 रुपए की तेजी चांदी में दर्ज हो चुकी है। सोना 2 दिन में 600 रुपए महंगा होकर 98200 रुपए 10 ग्राम हो गया। इधर सवा लाख रुपए चांदी की कीमत पहुंचना असंभव भी बताया गया है।
.
चांदी के रोज के बढ़ते भाव पर सराफा बाजार का व्यापार जाम चल रहा है। महंगे भाव होने पर बेचने वाले अधिक आने लगे हैं लेकिन इन्हें खरीदार नहीं मिल रहे। सवा लाख के भाव पर चांदी ले जाने वाले तेजी के सटोरियों का प्रयास अब सफल होता नहीं दिख रहा। क्योंकि एक लाख के भाव से ही व्यापार जीरो पर ट्रोल होने लगा। अमेरिका द्वारा कृषि उत्पाद खासकर सोयाबीन को भारत में इंपोर्ट करने की डील करना चाह रही है लेकिन अगर यह डील हुई तो देश का सोया उद्योग चरमरा जाएगा।
इसका कोई रास्ता निकाला जाएगा। अगर इस डील में कुछ फेरबदल हुआ तो दोनों बेशकीमती धातु चांदी-सोने के पुराने भाव लौटने लगेंगे। व्यापार जगत में यह चर्चा है कि अगर अमेरिका की कोई सी भी डील सफल हुई तो सोना-चांदी में तेजी से गिरावट आने लगेगी। सराफा कारोबारी विजय सराफ के अनुसार अब बाजार में त्योहार की खरीदी का दौर आ रहा है। दीपावली के दौरान चांदी 81000 के आसपास बिक रही थी, जो आठ माह में 1111000 हो गई। इस मान से 30000 रुपए किलो का बड़ा उछाल आ चुका है। हालांकि इतनी बड़ी तेजी को सट्टे वालों ने थाम रखा है।