मऊगंज के शाहपुर थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजाधौ गांव के पास से 445 शीशी अवैध कफ सिरप कोरेक्स बरामद की है।
.
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक्सिस बैंक का कर्मचारी शिव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ शुभम और विक्रांत सिंह गहरवार शामिल हैं। पुलिस ने दो वाहन – महिंद्रा XUV और मारुति फ्रोंक्स भी जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हनुमना से शाहपुर की ओर दो वाहन अवैध नशीली कफ सिरप ले जा रहे हैं। जांच में दो बोरियों में रखी कफ सिरप की शीशियां मिलीं।
जब्त सामान में 445 शीशी कफ सिरप, दो वाहन और तीन एंड्रॉयड मोबाइल शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 31 लाख रुपये है। एसडीओपी सची पाठक के अनुसार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
आरोपी शिव प्रताप और अभिषेक डैनिहा में किराए के मकान में रहते थे। वहीं उनकी पहचान विक्रांत से हुई थी। पुलिस अवैध नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।