महिला को सांप ने डसा, मौत: रीवा में झाड़-फूंक के चक्कर में देरी से अस्पताल पहुंची; बच्चे के साथ सोते समय हादसा – Rewa News

महिला को सांप ने डसा, मौत:  रीवा में झाड़-फूंक के चक्कर में देरी से अस्पताल पहुंची; बच्चे के साथ सोते समय हादसा – Rewa News


रीवा में एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला की मौत हो गई।

रीवा में मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गढ़ थाना क्षेत्र के देऊर गांव में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाया, जिससे महिला की जान चली गई। मामला रविवार का है

.

देऊर गांव निवासी रानी साकेत बीती रात अपने बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह करीब 4 बजे एक सांप ने उसके सर पर काट लिया। सांप काटने के बाद परिजनों ने रानी को अस्पताल ले जाने के बजाय, झाड़-फूंक के चक्कर में काफी समय बर्बाद कर दिया।

हालत बिगड़ने पर रानी साकेत को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान बीती रात रानी साकेत की मौत हो गई।

महिला की सांप के डसने की वजह से मौत हो गई।

इस घटना ने एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में तुरंत डॉक्टरी इलाज की आवश्यकता पर जोर दिया है। मानसून के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए लोग प्रेरित हो सकें और ऐसी घटनाओं में जान का नुकसान कम हो सके।



Source link