Last Updated:
Mohammed Siraj Unplayable Deliveries injured Ben Stokes: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन रोमांच से भरपूर रहा.भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. मोहम्मद सिराज…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- बेन स्टोक्स के प्राइवेट पार्ट पर लगी सिराज की गेंद
- स्टोक्स लगभग 20 सेकेंड तक जमीर पर पड़े रहे
- सिराज ने चौथे दिन धारदार गेंदबाजी की
इंग्लैंड की पारी का 29वां ओवर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) डालने आए. तब बेन स्टोक्स स्ट्राइक पर थे.सिराज ने इस दौरान राउंड द विकेट एंगल का इस्तेमाल करते हुए गेंद की. इस गेंद में उछाल बहुत कम थी. स्टोक्स को लगा कि गेंद उछलेगी लेकिन वो इसमें मात खा गए. गेंद सीधे जाकर स्टोक्स के प्राइवेट पार्ट पर लगी. गेंद लगते ही स्टोक्स जमीर पर गिर गए. इसके बाद केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल उनके पास तो आए लेकिन वो उनका हाल पूछे बिना वहां से चले गए. हालांकि रवींद्र जडेजा बाद में आए और स्टोक्स से बात की. इसके बाद स्टोक्स खुद उठ खड़े हुए.वो लगभग 20 सेकेंड तक लेटे रहे.