खरगोन में बस-ट्रक भिड़ंत में 30 महिला मजदूर घायल: 8 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; कंपनी से छुट्टी के बाद गांव लौट रही थीं – Khargone News

खरगोन में बस-ट्रक भिड़ंत में 30 महिला मजदूर घायल:  8 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; कंपनी से छुट्टी के बाद गांव लौट रही थीं – Khargone News


खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम भीलगांव के पास महिमा कंपनी की बस और एक ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 30 महिला मजदूर घायल हो गईं। इनमें 8 महिलाएं और बस चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया ग

.

घटना शाम करीब 5 बजे की है। महिमा फाइबर्स कंपनी की बस महिला मजदूरों को काम के बाद भीलगांव, बामंदी और पथोरा गांव छोड़ने जा रही थी। भीलगांव के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई महिलाएं बस में ही फंस गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत कसरावद अस्पताल पहुंचाया। एकसाथ दर्जनों घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

8 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कसरावद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें महिला मजदूरों के साथ-साथ बस का ड्राइवर भी शामिल है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

आठ महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

छुट्टी के बाद गांव लौट रही थी महिलाएं बालसमुद निवासी घायल महिला मजदूर भारती ने बताया कि वे महिमा फाइबर्स कंपनी में काम करती हैं। छुट्टी के बाद कंपनी की बस से वे अपने गांव लौट रही थीं, तभी भीलगांव के पास ट्रक से टक्कर हो गई। बस उन्हें घर छोड़ने जा रही थी।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी खरगोन जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा ने बताया कि हादसे में घायल हुईं करीब 30 महिलाओं में से 8 को गंभीर हालत में यहां लाया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है। हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



Source link