जानवर ने झाड़ियों से निकलकर बुजुर्ग पर हमला किया: घायल चरवाहा बोला- चीते का बच्चा था; वन अमला पगमार्क से करेगा पहचान – Shivpuri News

जानवर ने झाड़ियों से निकलकर बुजुर्ग पर हमला किया:  घायल चरवाहा बोला- चीते का बच्चा था; वन अमला पगमार्क से करेगा पहचान – Shivpuri News



राजगढ़-शेरगढ़ के जंगलों में सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग चरवाहे पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में 65 वर्षीय बल्ला कोली गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कोलारस स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जा

.

घटना राजगढ़ गांव के बाबा जी का पुरा की है। जानकारी के अनुसार, बल्ला पुत्र माना कोली अपनी भैंसों को चराने जंगल गया था। दोपहर करीब साढ़े चार बजे हल्की बारिश हो रही थी, तभी बल्ला एक पेड़ के नीचे बैठा था। तभी अचानक एक जंगली जानवर झाड़ियों से निकला और उस पर झपट पड़ा।

बल्ला कोली के पास लाठी थी, जिससे उसने खुद का बचाव किया और शोर मचाया। शोर सुनकर पास ही मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

घायल बोला- चीते का बच्चा था, विभाग ने किया खारिज हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल से हमलावर जानवर की पहचान कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने तेंदुआ, जंगली बिल्ली और अन्य वन्यजीवों के फोटो दिखाए, लेकिन बल्ला कोली ने हमलावर को ‘चीते का बच्चा’ बताया।

हालांकि, वन विभाग ने इस क्षेत्र में चीता या उसके बच्चे की मौजूदगी से इनकार किया है। डिप्टी रेंजर गिरीश नामदेव ने बताया कि घायल ने स्पष्ट पहचान नहीं की है, लेकिन उसकी बातों और घावों के प्रकार को देखकर प्रथम दृष्टया मामला तेंदुए के बच्चे या सियार के हमले का प्रतीत होता है।

वन विभाग की टीम करेगी मौके की पड़ताल डिप्टी रेंजर के अनुसार, मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर जाकर पदचिह्न और अन्य सुराग जुटाएगी, जिससे हमलावर जानवर की सही पहचान की जा सके।



Source link