नहाते-नहाते डूब गए 2 कॉलेज छात्र, दोनों की गई जान

नहाते-नहाते डूब गए 2 कॉलेज छात्र, दोनों की गई जान


Last Updated:

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दरअसल, कोलार डैम में भोपाल के कुछ छात्र पिकनिक मनाने के लिए आए थे. तभी अचानक 2 युवक पानी में डूब गए. हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई है.

सीहोर में डूबने से 2 छात्रों की मौत.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के सीहोर में बड़ा हादसा
  • कोलार डैम में डूबे 2 कॉलेज स्टूडेंट्स
  • हादसे में दोनों की मौत
सीहोर.  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ. बिलकिसगंज इलाके के कोलार डैम के आउटर एरिया में नहाते समय 2 कॉलेज छात्र डूब गए. इनकी तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी. सोमवार को दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया. दरअसल रविवार शाम करीब 5 बजे कोलार डैम के आउटर एरिया में नहाते समय भोपाल के निजी कॉलेज में पढ़ने वाले 2 छात्र डूब गए. बताया जा रहा है कि 4 छात्र भोपाल से पिकनिक मनाने आए थे. छात्र डैम में नहा रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि यह चारों छात्र कोलार डैम की बाउंड्री पर चलते-चलते यह उसके आउटर इलाके में पहुंचे. चारों ही छात्र एक साथ कोलार डैम के पानी में नहाने उतरे. तभी यह 2 छात्र एकाएक गहरे पानी में डूब गए.

छात्रों की हो रही तलाश
स्टूडेंट्स को डूबते देख रहे छात्रों ने बाहर आकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. मगर रात होते ही रेस्क्यू बंद कर दिया गया था. सोमवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया. डूबने वाले छात्रों में बिहार का रहने वाला प्रिंस राजपूत और छतरपुर के उज्ज्वल त्रिपाठी शामिल हैं. दोनों भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

प्रिंस राजपूत एमपी नगर में रहते थे और रातीबड़ स्थित आईईएस कॉलेज में बी.फार्मा कर रहे थे, जबकि अशोका गार्डन निवासी उज्ज्वल बालाजी कॉलेज के छात्र थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

नहाते-नहाते डूब गए 2 कॉलेज छात्र, दोनों की गई जान



Source link