श्रीराम हिंदू सेना की मांग, सावन में न बिके अंडे-मांस: ग्वालियर में एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- इससे हिंदुओं की भावना आहत होती है – Gwalior News

श्रीराम हिंदू सेना की मांग, सावन में न बिके अंडे-मांस:  ग्वालियर में एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- इससे हिंदुओं की भावना आहत होती है – Gwalior News



श्रीराम हिंदू सेना ने एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा।

ग्वालियर में श्रीराम हिंदू सेना ने सोमवार शाम एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। संगठन की मांग है कि पवित्र सावन माह के चलते जिले में मांस, मछली और अंडे की दुकानों को बंद किया जाए। उनका कहना है कि कई स्थानों पर मंदिरों के पास ही इ

.

“श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं” श्रीराम हिंदू सेना के प्रदेश मंत्री संजय जोशी शर्मा ने बताया कि सावन का पहला सोमवार बीत गया है और पूरे माह श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करेंगे। लेकिन मंदिरों के रास्तों में खुलेआम मांस, मछली और अंडों की बिक्री हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है और उनका मन विचलित होता है। इसलिए ऐसी दुकानों को सावन माह में बंद किया जाना चाहिए।

पुलिस ने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि मांस, मछली और अंडों की दुकानें बंद कराना पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके लिए संबंधित मांग कलेक्टर ग्वालियर के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। हालांकि, पुलिस ने आश्वासन दिया कि यदि कहीं खुले में मांस की बिक्री हो रही है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने कहा, श्रीराम हिंदू सेना के कार्यकर्ता सावन माह में मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर आए थे। उन्हें समझाया गया है कि यह फैसला पुलिस के अधिकार में नहीं है। यदि कहीं खुले में मांस की बिक्री हो रही होगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link