इन्वेस्टर्स समि​ट, भ्रष्टाचार, रोजगार का मुद्दा उठाएंगे: कांग्रेस पहली बार विधानसभा सत्र से पहले दे रही है प्रशिक्षण – Bhopal News

इन्वेस्टर्स समि​ट, भ्रष्टाचार, रोजगार का मुद्दा उठाएंगे:  कांग्रेस पहली बार विधानसभा सत्र से पहले दे रही है प्रशिक्षण – Bhopal News


मप्र विधानसभा का मानसून सत्र हंगामाखेज होने वाला है। पहली बार विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस अपने नए विधायकों का सीनियर विधायकों के साथ प्रशिक्षण करवा रही है। यह प्रशिक्षण 20 से 22 जुलाई तक मांडू में होगा। इसका समन्वय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

.

उन्होंने बताया कि विधानसभा में हमारे सभी विधायक अलग-अलग मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ जनता के मुद्दे उठा सकें, इसलिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। तीन दिन विधानसभा नियमों के साथ मुद्दा उठाने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। साथ ही सत्र के लिए विषयवार विधायकों की टीम बनाई जाएगी, ताकि जनता के हर मुद्दे पर प्रमुखता से बात हो सके।, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने बताया कि इस बार कांग्रेस बढ़ रहे आपराधिक मामलों के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाएगी।



Source link