जनसुनवाई में पहुंची पार्षद पुत्र की शिकायत: स्थानीय नागरिक बोले-नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर किया जा रहा अवैध निर्माण – Gwalior News

जनसुनवाई में पहुंची पार्षद पुत्र की शिकायत:  स्थानीय नागरिक बोले-नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर किया जा रहा अवैध निर्माण – Gwalior News


वह जमीन जिसको नगर निगम की होने का दावा करते हुए पार्षद पुत्र पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

ग्वालियर में मंगलवार को नगर निगम की जनसनुवाई में लोगों ने भाजपा पार्षद के पुत्र छोटू तोमर के खिलाफ नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण की शिकायत की है। साथ ही निर्माण से संबंधित फोटो-वीडियो भी मुहैया कराए हैं। लोगों का कहना है कि इससे उनको काफी

.

लोग प्रताड़ित, उस पर कई मामले दर्ज ग्वालियर नगर निगम में मंगलवार को चल रही जनसुनवाई में दोपहर 12 बजे नगर निगम के वार्ड-19 के क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने ही वार्ड के भाजपा पार्षद कमलेश बलबीर तोमर के बेटे छोटू तोमर पर नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध तरीके से निर्माण करने की शिकायत की है।

स्थानीय लोगों ने शिकायत में बताया कि स्थानीय लोग छोटू से काफी प्रताड़ित हैं। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही कारण है कि कोई उनके विरोध का साहस नहीं कर पाता है, लेकिन अब हद हो गई है।

छोटू ने नगर निगम की जमीन पुरानी रेलवे लाइन पटरी रोड जिसकी कीमत करोड़ों रुपए हैं उस पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस अवैध निर्माण से उनके घरों की खिड़की दरवाजे तक बंद हो गए हैं। इस अवैध निर्माण की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

यह आई थी शिकायत

सीवर टैंक पर ही निर्माण करा दिया पहले भी सूचना मिली थी कि डीडी नगर में सीवर टैंक के ऊपर अवैध निर्माण करा लिया है। इस तरह के कई स्थल ऐसे हैं। जिन पर अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत मिलती रही हैं। उसकी भी जांच की जा रही है।

लगातार डेढ़ साल से मिल रही हैं शिकायतें मामले में उपायुक्त नगर निगम अतिबल सिंह यादव ने पार्षद पुत्र के खिलाफ शिकायत आने की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह पहली शिकायत नहीं है। इस तरह की शिकायतें पिछले डेढ़ साल से आ रही हैं।

कुछ समय पहले कलेक्टर ग्वालियर की ओर से भी दो बीघा जमीन खाली कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई होना है। जनसुनवाई में जो शिकायत स्थानीय लोगों ने की है उसे जांच के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।



Source link