नरसिंहपुर में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी की समस्याओं को लेकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को कलेक्टर शीतला पटले से मुलाकात की। उन्होंने जिले में मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने और खाद आपूर्ति पर चर्चा की।
.
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद चौधरी ने पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक से मुलाकात की।
किसान मूंग बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग में परेशान
किसानों ने बताया कि कई वेयरहाउसों में मूंग खरीदी शुरू नहीं हुई है। स्लॉट बुकिंग में परेशानी आ रही है। तुलावटी केंद्रों की कमी से किसानों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।
वेयरहाउस डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) लाइसेंस की बाध्यता से कई वेयरहाउस खरीदी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
सांसद ने लाइसेंस की बाध्यता पर केंद्रीय कृषि मंत्री से चर्चा की
सांसद चौधरी ने इस मुद्दे को केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने रखा है। उन्होंने नरसिंहपुर जिले को WDRA लाइसेंस की बाध्यता से आंशिक छूट देने की मांग की है।
सांसद ने जिले में खाद आपूर्ति की स्थिति पर भी कलेक्टर से चर्चा की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि ग्रीष्मकालीन उपार्जन और कृषि संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।