न Engineer, ना Doctor…! MP का 200 साल पुराना महाविद्यालय, जहां डिग्री नहीं, मिलती है सन्यास की दीक्षा

न Engineer, ना Doctor…! MP का  200 साल पुराना महाविद्यालय, जहां डिग्री नहीं, मिलती है सन्यास की दीक्षा


Last Updated:

Burhanpur sanyasi college: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित नागझिरी का 200 साल पुराना कॉलेज अनोखा है. यहां डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि संन्यासी बनते हैं.

हाइलाइट्स

  • यहां MBBS नहीं, ‘बीजक’ पढ़ाया जाता है
  • यह है भारत का एकमात्र कॉलेज
  • MP का अनोखा कॉलेज, जहां डॉक्टर नहीं बनते
बुरहानपुर. अभी तक आपने महाविद्यालय में पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट और कई प्रकार के बड़े उच्च पदों पर बैठे हुए देखा होगा. नौकरी करते हुए देखा होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में देश का एक मात्र ऐसा महाविद्यालय है कि यहां पर जो भी 4 साल तक पढ़ाई करता है. वह कोई डॉक्टर या साइंटिस्ट नहीं बनता है. वह संन्यासी बन जाता है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नागझिरी क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय हैं, जो की 200 साल पुराना है. यहां का संचालन करने वाले दानवीर दास का कहना है कि यहां पर बीजक की पढ़ाई कराई जाती है आज भी पांच साधक यहां पर पढ़ रहे हैं. कबीर साहेब का यह ग्रंथ है, जो इन्हें पढ़ाया जाता है यहां 4 साल की पढ़ाई होती है. यह पढ़ाई पूरी करने के बाद कबीर साहेब का गुणगान करने के लिए देश के कोने-कोने में पहुंचते हैं. आज भी यहां पर चार राज्यों के साधन पड़ रहे हैं.

महाविद्यालय के दानवीर दास ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब महाविद्यालय का संचालन करने वाले दानवीर दास से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय करीब 200 साल पुराना है. इसका संचालन किया जाता है यहां पर बीजक की पढ़ाई होती है, जो भी संन्यासी लोग अपने जीवन को त्याग देते हैं. वह लोग यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते हैं. यहां पर 4 साल की बीजक की पढ़ाई होती है. यह पढ़ाई पूरी करने के बाद वह संन्यासी बन जाते हैं और कबीर साहेब के वचनों को वह जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं.

पांच साधक कर रहे हैं शिक्षा ग्रहण 
दानवीर दास का कहना है कि चार राज्य के पांच साधक यहां पर आज भी बीजक की पढ़ाई कर रहे हैं. यह पढ़ाई 4 साल की होती है कबीर साहब ने जो बीजक ग्रंथ बनाया था उसी का पुरण साहब द्वारा हिंदी में टीका गया है दोनों ही भाषाओं में यह बीजक की पढ़ाई कराई जाती है. यह देश का एकमात्र महाविद्यालय है, जहां पर सन्यासी बनने के लिए साधक पढ़ाई करते हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homecareer

न Engineer, ना Doctor…! MP का 200 साल पुराना महाविद्यालय, जहां डिग्री नहीं



Source link