पति हटे, सब्सिडी जुड़ी! उज्ज्वला योजना में ‘बहनों’ की चालबाज़ी का पर्दाफाश, सब्सिडी के लिए खेल हुई चाल

पति हटे, सब्सिडी जुड़ी! उज्ज्वला योजना में ‘बहनों’ की चालबाज़ी का पर्दाफाश, सब्सिडी के लिए खेल हुई चाल


Last Updated:

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के भारत सरकार द्वारा दी जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सस्ते गैस सिलेंडर मामले में बहुत बड़ी गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद खाद्य विभाग ने कड़ा एक्…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • 450 रुपये में गैस पाने की होड़
  • उज्ज्वला योजना में घोटाले का पर्दाफाश
  • सब्सिडी की गहराई से जांच होगी
भोपाल. मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) और लाड़ली बहना योजना के तहत सस्ते गैस सिलेंडर वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाता है. वहीं, लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को भी यही सुविधा मिल रही है, चाहे वे उज्ज्वला योजना के तहत न आती हों.

इसका फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने गैस कनेक्शन को पति या परिवार के किसी पुरुष सदस्य से हटाकर अपने नाम करवा लिया. खाद्य विभाग को आशंका है कि पिछले एक साल में लगभग 2 लाख महिलाओं ने ऐसा बदलाव कराया है.

क्या कदम उठाए गए?
इस गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग ने अब नए कनेक्शन ट्रांसफर पर रोक लगा दी है. साथ ही इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल किसी भी महिला के ट्रांसफर आवेदन पर काम नहीं किया जाए. इसके साथ ही विभाग ने उज्ज्वला योजना की ऑडिट कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है. यह ऑडिट किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाया जाएगा.

ऑडिट में क्या जांच होगी?

कनेक्शन किसके नाम पर और कब से है

गैस कनेक्शन मिलने के बाद महिलाओं की स्वास्थ्य और शिक्षा में क्या सुधार हुआ

गैस रिफिलिंग में कोई परेशानी तो नहीं

धुएं से राहत मिली या नहीं

बच्चों की पढ़ाई के लिए समय मिला या नहीं

सब्सिडी की जांच भी होगी

वर्तमान में मध्यप्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत 24 से 25 लाख महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है. हर महीने इस पर 46 से 50 करोड़ रुपये की सब्सिडी सरकार द्वारा सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जाती है. अब इस सब्सिडी के वितरण की पड़ताल भी की जाएगी. इसके लिए तेल कंपनियों के साथ-साथ खाद्य विभाग भी मिलकर काम करेगा. अगर किसी लाभार्थी का IFSC कोड बदलना है, तो उसकी प्रक्रिया भी विभाग द्वारा की जाएगी.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पति हटे, सब्सिडी जुड़ी! उज्ज्वला योजना में ‘बहनों’ की चालबाज़ी का पर्दाफाश



Source link