बैतूल के बीजादेही थाना क्षेत्र के ढोडरामऊ गांव में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि इटारसी निवासी राजू सोनी ने ढोडरामऊ और आसपास के गांवों के 132 ग्रामीणों से सोना-चांदी के जेवर उधारी पर लेने के नाम पर गिरवी रखवाए और बाद में वापस नहीं लौटाए।
.
फसल-शादी के नाम पर देता था उधारी का झांसा आरोपी राजू सोनी गांव में किराए की दुकान चला रहा था और ग्रामीणों को फसल बुवाई, शादी-विवाह जैसी जरूरतों के लिए पैसों की मदद का झांसा देता था। वह कहता था कि वह जेवर गिरवी रखकर पैसे दिलवाएगा और इसके एवज में कागज पर पर्ची भी देता था।
अगरबत्ती के रेफरेंस और लिखित पर्चियों के जरिए उसने लोगों का भरोसा जीत लिया। कुछ समय बाद उसने इटारसी या बैतूल में जेवर गिरवी रखने की बात कही और बहाने बनाने लगा। फिर वह गांव छोड़कर भाग गया। फरियादियों का कहना है कि वह प्रयागराज की ओर गया है और अब तक नहीं लौटा।
ग्रामीणों ने किया शिकायत।
एसडीओपी बोले- केस दर्ज हुआ, जांच जारी एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि इस मामले में अपराध क्रमांक 96/25 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। । घटना की अवधि 15 अगस्त 2024 से 14 जुलाई 2025 के बीच की बताई गई है। जांच एएसआई अवधेश वर्मा कर रहे हैं।
कई ग्रामीणों की जमा पूंजी गई पीड़ितों में अधिकांश मजदूर और किसान हैं, जिन्होंने जीवनभर की जमा पूंजी आरोपी को सौंप दी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर गहनों की बरामदगी कराई जाए।