Last Updated:
Chhatarpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले महोबा रोड स्थित जूनियर बॉयज हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 7 फीट लंबा सांप छात्रावास में घुस गया. सांप एक छात्र के बेडरूम में पहुंचकर छिप गया, जिससे सभ…और पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महोबा रोड स्थित जूनियर बालक छात्रावास में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 7 फीट लंबा सांप हॉस्टल के अंदर घुस गया. सांप एक छात्र के बेडरूम में पहुंच गया और छिप गया, जिससे सभी छात्र दहशत में आ गए.
छात्रावास संचालक ने बुलाया स्नेक कैचर
सांप निकलने की सूचना तत्काल छात्रावास संचालक कृष्णा दत्त को दी गई. कृष्णा दत्त ने स्नेक कैचर आकाश सिंह राठौर को इस पूरे मामले की जानकारी दी और सांप को पकड़ने के लिए उन्हें हॉस्टल बुलाया. मौके पर पहुंचकर स्नेक कैचर आकाश ने सांप का रेस्क्यू किया. जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया. सांप के रेस्क्यू के बाद छात्रों की जान में जान आई. मौके पर लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
छतरपुर के स्नेक कैचर आशीष सिंह राठौर ने लोकल 18 को बताया कि यह 7 फीट लंबा सांप रैट स्नेक प्रजाति का है, जो चूहों को खाना पसंद करता है और चूहों की ही तलाश में यह हॉस्टल में घुस आया था. सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है.
क्लास में बैठा था 8 फीट का कोबरा
बताते चलें कि हाल ही में खंडवा जिले के खिराला गांव के एक स्कूल में 8 फीट लंबा जहरीला कोबरा बच्चों की क्लासरूम में मिला था. कक्षा में बैठे एक बच्चे की नजर जैसे ही कोबरा पर पड़ी, तो उसने बाकी बच्चों को बताया और फिर सभी क्लास से बाहर दौड़ पड़े. शिक्षकों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. सर्पमित्र शेख मुबारिक ने मौके पर पहुंच सांप को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि यह बेहद जहरीली प्रजाति का सांप था लेकिन इसके बारे में यह भी सच है कि जब तक उसे छेड़ा न जाए, तब तक वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता.