महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने पावर स्टार Pawan Singh के गाने पर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
Indian Women Cricketer Kranti Gaur Dance Video: क्रिकेट में विश्व विजेता बनकर क्रांति गौड़ देर रात अपने गृहनगर घुवारा पहुंचीं. पूरे जिले में उनका जोरदार स्वागत हुआ. खुशी का माहौल था. इसके बाद क्रांति ने महिलाओं और दोस्तों के साथ डीजे की धुन पर फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया. उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में क्रांति बेफिक्र होकर नाचती नजर आ रही हैं. उनके ठुमके और एनर्जी देखकर लोग दंग रह गए. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. विश्व कप जीत की खुशी में यह जश्न का पल बन गया. क्रांति का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. लोग कह रहे हैं कि मैदान पर बल्ला घुमाने के साथ-साथ डांस फ्लोर पर भी क्रांति बेस्ट हैं.