उज्जैन. सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं, एक शुक्ल पक्ष की और एक कृष्ण पक्ष की. हर एकादशी तिथि का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन सालभर में आने वाली 24 एकादशी तिथियों में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है. क्योंकि, यह सावन माह में आती है. यह एकादशी सावन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं. इस बार कामिका एकादशी 21 जुलाई को आ रही है और इस दिन विशेष संयोग बन रहे हैं, जिसमें गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन को और भी खास बना रहे हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस दिन किया गया राशि अनुसार उपाय से सालभर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहेगी.
मेष – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करें.
वृषभ – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को सफेद चीजों का भोग लगाए. इससे सुख-समृद्धि मिलती है.
मिथुन – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातक को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें, तो साल भर विष्णु भगवान हर कार्य मे विजय प्रदान करेंगे.
कर्क – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करें.
सिंह – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और खुद भी पहनें.
कन्या – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद मिठाई और केसर अर्पित भगवान को करें, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
तुला – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद चीजों का दान करें, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.
वृश्चिक – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गुड़ का दान करना चाहिए, इससे नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.
धनु – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले वस्त्र और पीले चंदन का भगवान को भोग लगाना चाहिए. साथ ही पीले फल का भी दान करें.
मकर – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को दही और इलायची का भोग अर्पित करें.
कुंभ – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. तो साल भर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहेगी.
मीन – कामिका एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गरीबों की सेवा करें और मिश्री का भोग लगाएं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link