रवींद्र जडेजा नहीं 34 साल के खिलाड़ी को मिला लार्ड्स टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच

रवींद्र जडेजा नहीं 34 साल के खिलाड़ी को मिला लार्ड्स टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच


Last Updated:

England Captain Ben Stokes Wins POTM Award : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के लिए आखिरी दम तक लड़ाई की लेकिन वो हार गए. दोनों पारी में फिफ्टी ठोकने के बाद भी प्लेयर ऑफ द …और पढ़ें

बेन स्टोक्स को लॉर्ड्स टेस्ट में चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली. लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा. मैच के आखिरी दिन आखिरी सेशन तक चले मुकाबले में टीम इंडिया के जीत की उम्मीद को रवींद्र जडेजा ने अकेले दम पर जिंदा रखा था. दूसरे छोर पर उनको किसी का साथ ना मिल पाने की वजह से वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. नाबाद 61 रन का पारी खेलकर भी वो नाकाम रहे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स लॉर्ड्स टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच ले उड़े.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 रन से मेजबान टीम की जीता. सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की. भारतीय टीम के सामने इंग्लिश टीम ने 193 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में भारत 74.5 ओवर में 170 रन ही बना सका. रवींद्र जडेजा ने 181 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए.



Source link