Last Updated:
IND vs NZ T20 World Cup Final: भले ही अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 और नॉकआउट मैचों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग में वह टीम के लिए गेम चेंजर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. इन दोनों ही धुरंधरों को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ कुछ गेंदें चाहिए होती हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने से सिर्फ एक कदम दूर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की मेजबान टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आठ मार्च को फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. फॉर्म में चल रहे भारतीय खिलाड़ियों पर तो मुकाबले में सबकी नजरें रहने की वाली हैं, लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने प्रदर्शन को लेकर सवालों के घेरे में है. उनके खिताबी मैच में प्लेइंग-11 से बाहर करने तक की बातें हो रही हैं. हालांकि, ये दो खिलाड़ी ऐसे हैं कि अगर चल गए तो अकेले ही फाइनल में न्यूजीलैंड की धज्जियां उड़ाकर रख देंगे. लय हासिल करने के लिए इन दोनों को चंद गेंदें चाहिए होती हैं. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की बात कर रहे हैं.
अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत के हिसाब से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. उनके बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतकीय पारी आई है. दूसरी ओर, टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती ग्रुप स्टेज में ही लय में दिखे, लेकिन सुपर-8 और फिर सेमीफाइनल में वह आउट ऑफ फॉर्म नजर आए. बता दें कि ये दोनों ही खिलाड़ी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल.
इन दोनों ही स्टार्स का इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. अभिषेक शर्मा की पारी सिर्फ 9 रन तक ही सीमित रही, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने तो अपने चार ओवर के स्पेल में 64 रन लुटा दिए. यह सिर्फ इस मुकाबले का ही नहीं, बल्कि सुपर-8 राउंड के मैचों में भी दोनों का कुछ ऐसा ही प्रदर्शन रहा. ऐसे में फाइनल में इन दोनों से टीम को मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें