विजयपुर विकासखंड मुख्यालय पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंगलवार को जनसुनवाई की। चार घंटे चली इस सुनवाई में 173 आवेदन प्राप्त हुए।
.
कलेक्टर ने बिनेगा निवासी सीमा गुर्जर को संबल योजना के तहत 4 लाख रुपए का ईपीओ सौंपा। सीमा के पति की दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। उनके चारों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया जाएगा। खितरपाल के रामकिशन गोड को उनकी पत्नी की मृत्यु पर संबल योजना से 2 लाख रुपए का ईपीओ दिया गया।
बेनीपुरा की बैजंती धाकड़ को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना का लाभ मिलेगा। चक बड़ौदा के दिव्यांग श्रवण धाकड़ का नाम बीपीएल सूची में जोड़ा गया। रीना प्रजापति और कमलेश जाटव समेत कई लोगों को आवास योजना में शामिल किया गया।
बंडपुरा के 70 वर्षीय रमेश गुर्जर की रुकी हुई पेंशन को बहाल किया गया। पोलाहित की हल्की आदिवासी को पोषण आहार अनुदान योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेंगे।
ग्राम सहस राम में मनरेगा से बनी गौशाला के लिए समिति गठित की जाएगी। कलेक्टर ने समिति के पंजीयन, गेट लगाने और बोर खनन के निर्देश दिए। समिति गौशाला का व्यवस्थित संचालन करेगी।