सीहोर में पिछले साल से 6.5 इंच ज्यादा बारिश: बुधनी में सबसे ज्यादा 24.6 इंच गिरा पानी; नदी-तालाबों, डेम और झरनों पर पुलिस बल तैनात – Sehore News

सीहोर में पिछले साल से 6.5 इंच ज्यादा बारिश:  बुधनी में सबसे ज्यादा 24.6 इंच गिरा पानी; नदी-तालाबों, डेम और झरनों पर पुलिस बल तैनात – Sehore News



सीहोर में मानसून की बारिश जारी है। आसमान में काले बादल छाए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में आष्टा में 0.8 इंच, सीहोर में 0.6 इंच और इछावर में 0.3 इंच बारिश हुई।

.

इस मानसून में 1 जून से अब तक जिले में कुल 16.9 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की इसी अवधि की 10.4 इंच से ज्यादा है। क्षेत्रवार बारिश इस प्रकार है- – बुधनी: 24.6 इंच – रहटी: 24.5 इंच – भेरूंदा: 18.9 इंच – सीहोर: 15.9 इंच – इछावर: 14.9 इंच – श्यामपुर: 14.2 इंच – आष्टा: 11.1 इंच – जावर: 11.1 इंच

जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील एसपी ने जिले के नदी-नालों, तालाबों, डेमों और झरनों पर पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इन स्थानों से दूर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बना होने से बारिश जारी रहेगी।



Source link