4 किमी दूर मिला नाले में बहे पति का शव: सीहोर में एक दिन पहले मिल गए थे पत्नी-बच्चे के शव; नहाते समय हुआ था हादसा – Sehore News

4 किमी दूर मिला नाले में बहे पति का शव:  सीहोर में एक दिन पहले मिल गए थे पत्नी-बच्चे के शव; नहाते समय हुआ था हादसा – Sehore News



पुलिस ने कहा अब सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है।

सीहोर जिले में रेहटी के सुरई गांव के पास नाले में अचानक आए बहे तीनों लोगों के शव मिल गए हैं। मरने वालों में मालीबायां निवासी मोहम्मद अता उर रहमान (40), उनकी पत्नी रफत (45) और ढाई वर्षीय बेटा ओरान शामिल हैं।

.

पुलिस के अनुसार, परिवार नहाने के लिए कोलार नदी में गया था। इसी दौरान वे नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सोमवार को सबसे पहले बच्चे का शव मिला। इसके बाद दो अन्य लोगों की तलाश की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लोगों के शव पहले ही मिल गए थे। आज (मंगलवार) तीसरे व्यक्ति का शव घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। अब सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है।



Source link