IRCTC Tour Package: सस्ते में करें श्रीशैलम-रामोजी फिल्म सिटी की सैर, बड़ा ही धमाकेदार है ऑफर, जल्दी से बुक करें टिकट…

IRCTC Tour Package: सस्ते में करें श्रीशैलम-रामोजी फिल्म सिटी की सैर, बड़ा ही धमाकेदार है ऑफर, जल्दी से बुक करें टिकट…


Last Updated:

IRCTC Tour Package: अगर आप भी दक्षिण भारत के राज्यों की यात्रा करना चाहते हैं. साथ ही देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी घूमने का मन है, तो यह खबर आपके लिए है. IRCTC हवाई यात्रा के जरिए एक ऐसा पैकेज लेकर आया है, जो किफायती होने के साथ मजेदार भी रहेगा.

IRCTC आपके लिए मध्य प्रदेश से एक ऐसा पैकेज लेकर आया है, जो आपके बजट में होने के साथ ही श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग से रामोजी फिल्म सिटी तक की सैर करवाएगा. यदि आप फिल्मों को देखने और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने का शौक रखते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के इस शानदार एयर पैकेज का आनंद उठा सकते हैं.

irctc

IRCTC का ये एयर पैकेज इतिहास और आधुनिकता के बेजोड़ संगम के साथ हैदराबाद की सैर कराएगा. ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर प्राकृतिक स्थलों तक का भ्रमण कराया जाएगा.

irctc

इन सभी जगहों पर घूमने के लिए एसी कैब की व्यवस्था रहेगी. इसमें पर्यटकों को स्वादिष्ट विश्व प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ आकर्षक खरीदारी स्थलों और रोमांचक उद्यानों की सैर करने का मौका भी मिलेगा.

irctc

इसमें आपको करीब 2 हजार एकड़ में फैले दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी घूमने का मौका मिलेगा. 3 दिन और 4 रात के इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी यात्रियों को आंध्रप्रदेश के कुर्नूल जिले में स्थित श्रीशैलम ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कराएगा.

irctc

बता दें, यह स्थल भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है. हैदराबाद, मल्लिकार्जुन और रामोजी टूर की शुरुआत मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर से शुरू होगी. फ्लाइट संख्या 6E511 हैदराबाद के लिए 4 अगस्त को इंदौर एयरपोर्ट से दोपहर 12.15 बजे उड़ान भरेगी.

irctc

ये फ्लाइट दोपहर 13.30 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर टेक ऑफ करेगी. वहीं इंदौर वापसी के लिए फ्लाइट संख्या 6E6915 हैदराबाद एयरपोर्ट से 8 अगस्त 2025 को दोपहर 14.20 बजे उड़ान भरेगी और 13.45 बजे यह फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पर टेक ऑफ करेगी.

irctc

यदि आप सिंगल शेयरिंग के लिए टूर पैकेज बुक करने का सोच रहे हैं, तो आपको करीब 35,800 रुपये चुकाना होगा. वहीं डबल शेयरिंग के लिए 28,500 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 26,400 रुपये का शुल्क लगेगा.

irctc

साथ ही अगर आपके साथ 6 से 11 साल तक के बच्चे हैं, तो आपको इनके लिए अलग से 25,600 रुपये देने होंगे. हालांकि इसमें यदि बच्चे के लिए बेड नहीं चाहिए, तो फिर 23,400 रुपये ही चुकाने होंगे.

homemadhya-pradesh

दक्षिण भारत घूमने का बेहतरीन मौका, बड़ा ही सस्ता है ऑफर, जल्दी से बुक करें टिकट



Source link