बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र में एक किसान की कपास की फसल को अज्ञात व्यक्तियों ने नष्ट कर दिया। किसान दिनेश पाटीदार के 16 एकड़ के खेत में से दो एकड़ की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है।
.
घटना की जानकारी देते हुए दिनेश पाटीदार ने बताया कि शरारती तत्वों ने कीटनाशक छिड़काव के लिए रखी पानी की टंकियों में कोई केमिकल मिला दिया। अगले दिन मजदूरों ने इसी घोल का छिड़काव फसल पर कर दिया। इससे दो एकड़ की कपास की फसल पूरी तरह खराब हो गई।
पाटीदार ने बताया कि इससे पहले भी उनके खेत से ड्रिप सिंचाई के पाइप और अन्य सामान चोरी हो चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यह काम गांव के ही किसी व्यक्ति ने किया है। फसल के नुकसान से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसान ने अंजड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।