एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत: खजुराहो में बाइक से गिरे व्यक्ति के इलाज में हुई देरी, अस्पताल रिकॉर्ड में नाम भी गलत दर्ज – Chhatarpur (MP) News

एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत:  खजुराहो में बाइक से गिरे व्यक्ति के इलाज में हुई देरी, अस्पताल रिकॉर्ड में नाम भी गलत दर्ज – Chhatarpur (MP) News


खजुराहो में मंगलवार शाम हुए एक गंभीर हादसे के बाद इलाज में देरी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। सकेरा पुरवा निवासी 45 वर्षीय कोमल अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से सब्जी खरीदने जा रहे थे। घर से मात्र 200 मीटर दूर पत्नी की साड़ी बाइक के पहिए में फंस

.

हादसे में कोमल और उनकी पत्नी नीचे गिर पड़े। बेटी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायलों को टैक्सी से खजुराहो अस्पताल पहुंचाया।

खजुराहो से जिला अस्पताल तक निजी वाहन से जाना पड़ा खजुराहो अस्पताल में डॉक्टरों ने कोमल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन एम्बुलेंस आधे घंटे तक नहीं मिली। परिजन 1,000 रुपये खर्च कर निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले गए।

ग्वालियर रेफर, फिर भी नहीं मिली एम्बुलेंस जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कोमल को ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन यहां भी डेढ़ घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इस दौरान मरीज को स्ट्रेचर पर अस्पताल के बाहर ही रखा गया। जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें अंदर ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अस्पताल रिकॉर्ड में नाम की गलती मामले में एक और लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के रिकॉर्ड में कोमल को पुरुष की जगह महिला दर्ज कर दिया गया, जिससे पोस्टमार्टम में भी दिक्कत आ रही है।

प्रशासन ने ली जानकारी, जांच के निर्देश सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने कहा, “मुझे इस मामले की जानकारी नहीं थी। अब जांच करवाई जाएगी।” खजुराहो थाना प्रभारी सुरभि शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।



Source link