करेले से बनी चाट? सुनने में अजीब, खाने में कमाल, भोपाल वालों की नई फेवरेट!

करेले से बनी चाट? सुनने में अजीब, खाने में कमाल, भोपाल वालों की नई फेवरेट!


भोपाल. भोपाल इन दिनों फूड लवर का हब बनता जा रहा है. यहां खाने के एक से बढ़कर एक जायके का स्वाद चखने को मिल जाता है. इसमें नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक में नए-नए फ्लेवर का स्वाद चखने मिल जाएंगे. आपने अब तक आलू और छोले की चाट तो अक्सर खायी होगी. मगर आज हम आपको बताएंगे एक अनोखी चाट के बारे में, जिसका स्वाद भी अनोखा और जबरदस्त होता है. हम बात कर रहे हैं करेला चाट के बारे में, जिसे सुनकर अक्सर लोगों का मुंह भी कड़वा हो जाता है.
मगर इस चाट का स्वाद कड़वा नहीं नमकीन और मीठा होता है.

पिता को आया था आइडिया

शहर के त्रिलंगा क्षेत्र में स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार पर इस अनोखी चाट का स्वाद चखने को मिल जाएगा. लोकल 18 से बात करते हुए दुकान संचालक रतन राजपुरोहित बताते हैं कि करीब 10 साल पहले इस चाट का आइडिया मेरे पिताजी को आया. उन्होंने इसे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर बनाया था, जिसका स्वाद उन्हें खुद पसंद आया और फिर जनता को खिलाने लगे आज 10 साल बाद भी लोगों को करेला चाट खूब पसंद आ रहा है.

रतन ने बताया कि करेला चाट को बेहद अनोखी तरीके से बनाया जाता है. इसे पालक और धनिया पत्ता की मदद से बनाया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से पालक का स्वाद आता है. साथ ही इस पर आलू, मसाला, दही, धनिया-पुदीना की चटनी, इमली की चटनी, प्याज, टमाटर, बारीक सेव, चुकन्दर और अनार का मिश्रण किया जाता है. इसमें यह पालक और धनिया का स्वाद खास तौर पर महसूस किया जा सकता है.

यहां और क्या-क्या खास
राजस्थान मिष्ठान भंडार पर करेला चाट के अलावा सावन स्पेशल देसी घी का घेवर, रसमलाई और स्पेशल मलाई राजभोग शामिल है इसके अलावा शुद्ध मावे से बनी हर प्रकार की मिठाई यहां पर मिल जाएगी. साथ ही यहां पर मिलने वाली पानी पुरी और दही पुरी भी लोगों को खूब भांति है.

कहां मिलेगा ये स्वाद
यदि आप भी करेला चाट का स्वाद चखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नए भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में स्थित ऑरा माल के ठीक सामने बने राजस्थान मिष्ठान भंडार पर आना होगा. यहां पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाते हैं. बता दें, इस दुकान की पहली ब्रांच न्यू मार्केट क्षेत्र में जवाहर चौक पर खुली थी, जो कि आज भी संचालित हो रही है.



Source link