Last Updated:
Panna 50 crore Diamond News: पन्ना में कुछ दिन पहले 150 कैरेट के हीरे मिलने की खबर से हड़कंप मच गया था. विवाद बढ़ा तो कथिथ हीरा पुलिस के पास पहुंच गया. जब उसकी जांच हुई तो लोग हैरान रह गए. जानें क्या हुआ…
रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत
इसलिए शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यह विवाद 5 सितंबर को कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की हीरा खदान में शुरू हुआ था. खदान संचालक जय बहादुर सिंह और उनके पार्टनरों को खुदाई के दौरान यह चमकीली चीज मिली. सभी ने इसे 150 कैरेट का दुर्लभ हीरा समझ लिया. उत्साह में पार्टनर दयाराम पटेल ने इसे हड़पने की कोशिश की, जिस पर जय बहादुर ने हीरा अधिकारी और कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दयाराम ने पत्थर को पुलिस थाने में जमा कर दिया. अवकाश के दिन भी हीरा कार्यालय में गहमागहमी रही, क्योंकि सबको 50 करोड़ की उम्मीद थी.
सोचा था किस्मत बदल देगा, लेकिन…
खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया, जांच के बाद पत्थर को सील कर पुलिस को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह क्वार्ट्ज स्टोन है, जो हीरे जैसा चमकता तो है, लेकिन कोई मूल्यवान नहीं. जय बहादुर सिंह ने कहा, “हमने सोचा था कि यह हमारी किस्मत बदल देगा, लेकिन अब सब साफ हो गया.” पन्ना की धरती हीरों के लिए प्रसिद्ध है, जहां समय-समय पर किसानों और मजदूरों की किस्मत चमकती रहती है. लेकिन, इस घटना ने सावधानी बरतने की सीख दी है. पुलिस ने पार्टनरों के बीच विवाद की जांच जारी रखी है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें