खरगोन में कल बिजली रहेगी बंद: वाटर वर्क्स फीडर के मेंटेनेंस, बिस्टान नाका एरिया में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक सप्लाई बाधित – Khargone News

खरगोन में कल बिजली रहेगी बंद:  वाटर वर्क्स फीडर के मेंटेनेंस, बिस्टान नाका एरिया में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक सप्लाई बाधित – Khargone News

खरगोन में बिजली कंपनी गुरुवार 17 जुलाई को 11 केवी वाटर वर्क्स फीडर की बिजली लाइन का रखरखाव करेगी। इस दौरान उमरखली रोड और बिस्टान नाका क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सप्लाई सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रभावित रहेगी।

.

बिजली कंपनी के सहायक यंत्री देवानंद मालवीय के अनुसार समय अवधि में बदलाव हो सकता है। रखरखाव कार्य के दौरान 15 से अधिक कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बाधित होगी।

प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कॉलोनी, गोकुलधाम, तिरुपति नगर, गोपी कुंज, इंद्रप्रस्थ, देजला देवाडा शामिल हैं। इसके अलावा ग्रीन पार्क, कृष्णा नगर, शास्त्री नगर, विनायक कॉलोनी और गांधी विस्तार सहित फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

Source link