टीकमगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम गुखराई में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। एक बुलेरो वाहन से 72 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
.
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 8 पेटी देसी मदिरा (400 क्वार्टर) जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत 28,000 रुपए है। वाहन की कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है।
एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गवाहों ने फरार आरोपी की पहचान छोटू सिंह बुंदेला के रूप में की है। वह वर्मा डांग, थाना दिगोड़ा, जिला टीकमगढ़ का रहने वाला है।
थाना बलदेवगढ़ में आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही।