Last Updated:
Nimar Special Bhaji: बरसात के मौसम में मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल की रसोई में खास खुशबू फैल जाती है आमाड़ी की भाजी की. जानिए इस पारंपरिक व्यंजन की रेसिपी, सेहत से जुड़ी खूबियां और इसका सांस्कृतिक महत्व.
हाइलाइट्स
- आमाड़ी की भाजी निमाड़ की सांस्कृतिक पहचान है.
- बरसात में आमाड़ी की भाजी सेहत और स्वाद का पैकेज है.
- आमाड़ी की भाजी मक्के की रोटी के साथ खाई जाती है.
मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में जब बारिश की पहली बूँदें ज़मीन पर गिरती हैं, तो खेतों से लेकर रसोई तक एक खास महक फैल जाती है. ये महक होती है आमाड़ी की भाजी की जो केवल एक सब्ज़ी नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और स्वाद की आत्मा है.
आमाड़ी एक देसी मौसमी वनस्पति है, जो खासतौर पर बरसात में खेतों, कच्ची ज़मीन और बाड़ों में अपने आप उग आती है. इसके हरे, चिकने और हल्के खट्टे पत्तों से बनाई जाने वाली भाजी को निमाड़ के लोग बड़े चाव से खाते हैं.
कैसे बनाई जाती है ये भाजी?
सेहत और स्वाद का पूरा पैकेज
सिर्फ सब्जी नहीं, एक परंपरा
हर साल सावन में जब नर्मदा घाटों पर मेले और धार्मिक आयोजन होते हैं, तो वहां आमाड़ी की भाजी के साथ मक्के की रोटी की खुशबू लोगों को खींच लाती है.
बरसात में आमाड़ी सबसे ज़्यादा उगती है. इसके पत्ते ताजे होते हैं और इसका खट्टापन शरीर को गर्मी से राहत देता है. यही कारण है कि निमाड़ में मानसून के दौरान यह भाजी हर हफ्ते घरों में ज़रूर बनती है. आमाड़ी की भाजी सिर्फ स्वाद या सेहत नहीं, बल्कि एक मौसम से जुड़ा हुआ देसी अनुभव है. जो भी इसे पहली बार चखता है, उसे लगता है कि मानसून का असली स्वाद तो अब मिला है.