मंडला में 1 जून से अब तक 1038 मिमी बारिश दर्ज, दो दिन पहले ही पूरा हुआ आंकड़ा
मंडला में मानसून का जोर जारी है। बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। मानसून के आगमन को एक माह पूरा होने में दो दिन शेष हैं। इस दौरान बारिश का आंकड़ा 1038 मिमी यानी 40.86 इंच तक पहुंच गया है।
.
पिछले 24 घंटों में जिले में 22.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से लेकर 16 जुलाई तक मंडला जिले में कुल 914.3 मिमी (35.99 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है, जो साल भर के औसत 1326.2 मिमी का 68% है। यह आंकड़ा मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा है।
फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर से मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) फिर सक्रिय हुआ है। इसके चलते अगले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है।
बुधवार सुबह 11:30 बजे तक मंडला सहित अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, शहडोल, दमोह, उमरिया, सागर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
पिछले 24 घंटे में मंडला जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई बारिश:
- निवास – 50.4 मिमी (1.98 इंच)
- नारायणगंज – 42.1 मिमी (1.65 इंच)
- घुघरी – 18.7 मिमी (0.73 इंच)
- नैनपुर – 12 मिमी (0.47 इंच)
- बिछिया – 5.2 मिमी (0.20 इंच)
- मंडला तहसील – 4.2 मिमी (0.16 इंच)
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपरी हिस्से से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। नजदीक में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसके कारण अगले चार दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कृषि के लिए राहत, लेकिन सतर्कता जरूरी
तेज बारिश से खेतों में भरपूर नमी बनी हुई है, जिससे खरीफ फसलों को फायदा हो रहा है। लेकिन विशेषज्ञों ने अधिक वर्षा की स्थिति में कीट नियंत्रण और जल निकासी के उपायों पर ध्यान देने की सलाह दी है।